LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Holi 2025: मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं तेजस्वी...मंत्री नीरज कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को घेरा, बोले- नीतीश कुमार के कृपा से ही बने थे उपमुख्यमंत्री

मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हु बबलू ने कहा कि वे मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं।

Holi 2025
मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं तेजस्वी- फोटो : Reporter

 Holi 2025:बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हु बबलू ने कहा कि वे मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार होने वाला नहीं है। बबलू ने कहा कि पॉंच विभाग लेकर बैठे थे तेजस्वी, कुछ नहीं किया था उपमुख्यमंत्री रहते हुए।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृपा से ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी बने थे ।  

दरअसल  मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू होली समारोह में सहरसा पहुंचे थे, जहां उन्होंने तेजस्वी पर करारा हमला किया। उन्होंने लालू पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले अपहरण का फैसला मुख्यमंत्री आवास से होता था। 

Diarch GO

होली मिलन समारोह स्थल विधायक डॉ आलोक रंजन के निजी रिसॉर्ट मंगलम में आयोजित किया गया । मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन होली मिलन समारोह का उदघाटन किया । साथ ही सहरसा के विधायक आलोक रंजन भी रंग अबीर उड़ाते नजर आए।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर