LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा में जदयू नेता और पुलिस के बीच हुई तीखी नोंक झोंक, चोर को छोड़ने के बाद जमकर हुआ बवाल

Bihar Crime News : सहरसा में जदयू नेता और पुलिस के बीच जमकर नोंक झोंक हुई. जदयू नेता का आरोप है की जिस चोर को पकड़ कर उन्होंने पुलिस के हवाले किया था. उसे पुलिस ने छोड़ दिया...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा में जदयू नेता और पुलिस के बीच हुई त
जदयू नेता और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : DINKAR

SAHARSA : कल मध्य रात्रि में पटुआहा में जदयू के महासचिव संजीत कुमार के घर में चोरी की घटना घटी। घर के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया और मामले की सूचना तिवारी टोला टीओपी को दी। अब पीड़ित परिवार का पुलिस पर आरोप है की चोर को पकड़ कर छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने 112 पुलिस की शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारी को किया हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने चोर को पहचानने के बाद उसे छोड़ दिया। इस पर संजीत कुमार और उनके परिजनों ने आपत्ति जताई, जिससे पुलिस और परिवार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने संजीत कुमार को ही हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठा लिया। 

इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को संजीत कुमार को छोड़ना पड़ा। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। संजीत कुमार ने इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी है और न्याय की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट