LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सहरसा का गौतम नगर, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

Bihar News: महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया

Bihar News:  गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सहरसा का गौतम न
प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की महाआरती- फोटो : CHHOTU SARKAR

Saharsa: विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की भक्ति में सहरसा का गौतम नगर पूरी तरह सराबोर नजर आया। संजीव झा पथ रोड स्थित गौतम नगर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य गणेश पूजा एवं संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान पूरा पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण और गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौतम नगर में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की जा रही है। संध्या महाआरती के लिए विशेष रूप से बाहर से पंडित जी को आमंत्रित किया गया था। उनके वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच महाआरती संपन्न हुई।

महाआरती के समय महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश की आराधना की और अपने परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। वहीं क्षेत्र की खुशहाली, आपसी सौहार्द और मंगलमय जीवन के लिए भी गणपति महाराज से प्रार्थना की गई। महाआरती के दौरान दीपों की जगमगाहट, शंखनाद, घंटियों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के दर्शन और पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि गणेश पूजा के क्रम में आगामी 24 सितंबर को डांडिया होली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गौतम नगर में गणेश पूजा को लेकर लगातार भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है तथा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- छोटू सरकार