LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

RADIO RETURN IN SAHARSA : सहरसा में गूंजा रेडियो की आवाज़, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया 'रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट 88.4 एफएम' का उद्घाटन

RADIO RETURN IN SAHARSA : सहरसा में गूंजा रेडियो की आवाज़, र

SAHARSA : सहरसा के ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। जब बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट 88.4 एफएम का सुबह 11:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया।

कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील

कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए थे। खुद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहरसा ने कार्यक्रम समाप्ति तक मौके पर डटे रहकर निगरानी की। वहीँ कॉलेज में जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। 

राज्यपाल ने दी बधाई, बताया समाज के लिए उपयोगी माध्यम

उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने अपने संबोधन में रेडियो स्टेशन की गुणवत्ता और सामाजिक जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल कोसी जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने रेडियो के डायरेक्टर और व्यवस्थापक को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट