LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : साथ नाचे, मौत भी साथ चुनी ! सहरसा में डांस ग्रुप के चार साथियों ने एक साथ खाया जहर, दो की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

Bihar News : बिहार में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ जहर खा लिया. जिसके बाद दो की मौत हो गयी. वहीँ दो की हालत गंभीर बनी हुई है....पढ़िए आगे

Bihar News : साथ नाचे, मौत भी साथ चुनी ! सहरसा में डांस ग्रु
चार दोस्तों ने खाया जहर - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी में चार अभिन्न मित्रों ने एक साथ कीटनाशक दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इस सामूहिक आत्मघाती कदम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दुखद बात यह है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

मृतकों और घायलों की पहचान फरेवा मुसहरी गांव के ही रहने वाले राजा कुमार (20 वर्ष), सन्नीदेवल कुमार (18 वर्ष), मुरारी कुमार (16 वर्ष) और सनोज कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। ये चारों युवक गहरे दोस्त थे और गांव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक साथ नृत्य (डांस) पेश किया करते थे। अपनी कला के कारण ये चारों स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे और अक्सर अपना समय एक साथ ही बिताया करते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इनकी दोस्ती का ऐसा खौफनाक अंत होगा।

Diarch GO

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार को इन चारों युवकों ने एक खाद की दुकान से 'फेराडॉन' नामक तीव्र कीटनाशक खरीदा। इसके बाद वे गांव से कुछ दूर एक सुनसान बहियार में चले गए। मक्के के खेत की आड़ में बैठकर चारों ने बारी-बारी से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब गांव वालों को इस बात की भनक लगी, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए खगड़िया के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ राजा और सन्नीदेवल ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। छानबीन के दौरान घटनास्थल से पुलिस को कीटनाशक की खाली पुड़िया और प्लास्टिक के ग्लास बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता और रहस्यमय परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने इन चारों युवाओं को सामूहिक मौत के रास्ते पर धकेल दिया।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पूरा फरेवा मुसहरी गांव गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो किशोरों की मौत और दो के गंभीर रूप से बीमार होने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी प्रेम प्रसंग का मामला था, कोई पारिवारिक तनाव या फिर किसी तरह का 'सुसाइड पैक्ट', पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बचे हुए दो युवकों के बयान दर्ज होने के बाद ही इस रहस्यमयी घटना से पर्दा उठ सकेगा।