LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Election 2025: रंजीत यादव की राजनीतिक वापसी ने बढ़ाई सहरसा में सरगर्मी! तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता, पार्टी में फिर से मिली मजबूती

Bihar Election 2025: सहरसा के पूर्व मुखिया रंजीत यादव ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में RJD में की घर वापसी। जानिए क्यों छोड़ी थी पार्टी, अब क्या बदला और सहरसा की राजनीति में क्या होगा असर।

Bihar Election 2025
रंजीत यादव की RJD में घर वापसी- फोटो : social media

Bihar Election 2025: सहरसा जिले के सौर बाजार  प्रखंण्ड क्षेत्र के खजुरी पंचायत के पूर्व मुखिया श्री रंजीत यादव ने कुछ वर्ष पहले राजद पार्ट छोड़ दिए थे जिसमें अब घर वापसी कर लिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने बीते दिन पहले पटना में राजद पार्टी का सदस्यता दिलवाया जिस समय सहरसा जिले में चर्चा का दौर शुरू हो गया।  रंजीत यादव का सहरसा जिला में व्यक्तिगत एक अलग छबी मानी जाती है। बीते वर्ष सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र से राजद पार्टी से प्रत्याशी भी थे विधानसभा चुनाव 2020 में श्रीमती लवली आनंद के व्यक्तिगत विरोध में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे ।

रंजीत यादव का कहना है कि पार्टी को मैने भी कई वर्ष सीचा हूं। विधानसभा चुनाव 2020 में मैं पार्टी के विरोध में चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि कुछ व्यक्ति के व्यक्तिगत विरोध में चुनाव लड़ा था मैंने कहीं नहीं गया फिर से राजद में ही आया आखिर कुछ तो मेरे अंदर राजद पार्टी से लगाव था वहीं इसी कड़ी में आज सहरसा के पूजा बैंक्वेट हॉल में राजद पार्टी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पटना में तेजस्वी यादव के हाथों से सदस्यता लेने के बाद राजद नेता श्री रंजीत यादव का सहरसा आगमन हुआ जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला पहनाकर, स्वागत किया।

रंजीत यादव के राजद पार्टी में आने से ओर पार्टी मजबूत होगी 

सभी वक्ताओं ने मंच से संबंधित कर कहा श्री रंजीत यादव के राजद पार्टी में आने से ओर पार्टी मजबूत होगी । इस क्रार्यक्रम में शामिल हुए थे। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ कुमार चन्द्रदीप, प्रदेश महासचिव श्री धनिक लाल मुखिया, महानगर जिलाध्यक्ष ई0 कौशल यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष श्री तंजीम अहमद, पूर्व मंत्री श्री अशोक सिंह, के साथ कई अतिथियों ने स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट