LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Voter Adhikar Yatra : वोटर अधिकार यात्रा को पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया फ्लॉप, कहा पीएम मोदी की माँ को गाली के अलावे नहीं हुई कोई चर्चा....

Voter Adhikar Yatra : वोटर अधिकार यात्रा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने फ्लॉप बताया है. कहा की इसमें पीएम मोदी की माँ को गाली के अलावे कोई चर्चा नहीं हुई.....पढ़िए आगे

Voter Adhikar Yatra : वोटर अधिकार यात्रा को पूर्व मंत्री शाह
शाहनवाज पहुंचे सहरसा - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन आज सहरसा दौरे पर पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कॉंग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. 

उन्होंने कॉंग्रेस पार्टी के वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि इस यात्रा के मंथन में सिर्फ विष निकला. प्रधानमंत्री जी के माँ को गाली देने की चर्चा के अलावा कोई चर्चा नही हुई. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इतनी हिम्मत नही हुई कि वो पटना के गांधी मैदान में रैली कर लें. 

कहा की पहले तो अनाउंस था कि महा रैला होगा. लेकिन बाद में वो नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया. जिसमें नेता ज्यादा थे और जनता कम थी. उसमें महागठबंधन के वही नेता शामिल थे. जिन्हें टिकट लेने की इच्छा थी. 

उन्होंने कहा की बिहार में एक चीज तय हो गया है कि एक फिर से नीतीश जी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी. हमलोग फिर से एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार 200 से ज्यादा सीट लायेंगे. वहीं मौके पर सहरसा बीजेपी जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, बीजेपी विधायक सहरसा विधानसभा आलोक रंजन, बीजेपी नेता डीएन साहनी के साथ कई कार्यकताओं ने स्वागत किया।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट