LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar police - ईद-उल-जोहा को लेकर सहरसा में पुलिस व प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Bihar police - बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन ने आज शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फ्लैग मार्च में जिले के डीएम और एसपी भी शामिल हुए

Bihar police -  ईद-उल-जोहा को लेकर सहरसा में पुलिस व प्रशासन
बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च- फोटो : दिवाकर कुमार दिनकर

Saharsa - सहरसा में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने स्वयं किया, जिसमें एसडीपीओ आलोक कुमार भी शामिल रहे। सैकड़ों हथियारबंद जवानों, पुलिस बल और सायरन बजाती गाड़ियों का यह काफिला शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरता हुआ सदर थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। 

बकरीद का पर्व इस वर्ष 7 जून को मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की।

Diarch GO

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा:

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम सभी से शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील करते हैं।"

रिपोर्ट: दिवाकर कुमार दिनकर