LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सहरसा में हड़कंप ! घास काटने निकलीं तीन परिवारों की 5 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, पुलिस महकमे में मची खलबली

Bihar News : सहरसा में हड़कंप ! घास काटने निकलीं तीन परिवारो

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नवहट्टा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नवहट्टा (वार्ड संख्या 18, पिपराही) से तीन अलग-अलग परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस सामूहिक गुमशुदगी के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।

घटनाक्रम के अनुसार, 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे पांचों लड़कियां—राधा कुमारी (17), नेहा कुमारी (14), ज्योति कुमारी (12), कोमल कुमारी (12) और प्रीति कुमारी (10)—घर से घास काटने के लिए निकली थीं। दोपहर बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने रात करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कल शाम करीब 4 बजे इन लड़कियों को तुलसीपुर की ओर देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें पूरे दिन इलाके में सघन छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे हर संभावित पहलू, जिसमें अपहरण या किसी के बहकावे में आने की आशंका शामिल है, की गहराई से जांच कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है कि उनकी बेटियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि इतनी कम उम्र की पांच बच्चियां एक साथ कैसे गायब हो गईं, जो इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

छोटू सरकार की रिपोर्ट