LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Heart Attack:कसरत बनी जानलेवा, 14 साल के बच्चे को जिमिंग के बीच आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

Heart Attack:कसरत करते मासूम की मौत ने फिर साबित कर दिया कि ज़िंदगी की डोर कितनी नाजुक है। अंकुश की मुस्कुराती तस्वीरें अब सिर्फ स्मृतियों में बची हैं और उसके आंगन की चहक हमेशा के लिए खामोश हो गई है।

Heart Attack
कसरत बनी जानलेवा- फोटो : social Media

Heart Attack: एक ऐसी खबर, जिसने हर दिल को झकझोर दिया। मौत के सामने उम्र की कोई सीमा नहीं होती, यह सच एक बार फिर साबित हुआ।सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के सैनीटोला में महज 14 साल का अंकुश कुमार अपनी मासूम कसरत के बीच अचानक ज़िंदगी की जंग हार गया।

वार्ड नंबर 28 का वह घर, जहां सुबह तक हंसी और ऊर्जा की गूंज थी, देखते ही देखते मातम में बदल गया। पिता उत्तम लाल यादव का सपना था कि उनका बड़ा बेटा पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों में आगे बढ़े। लेकिन उसी स्वास्थ्य के लिए किए गए पुश-अप्स ने मौत का फरमान सुनाया। छज्जे से लटककर मेहनत करते हुए अचानक अंकुश के कंधे में दर्द उठा और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं।

परिजन घबराकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन मौत मानो पहले से ही तय होकर आई थी। कुछ ही पलों में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस पल अस्पताल का माहौल चीखों और सन्नाटे के बीच गूंज उठा।

सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरा मोहल्ला स्तब्ध रह गया। मां संतोषी देवी का कलेजा चीख-चीखकर रो पड़ा। दो भाइयों में सबसे बड़े अंकुश का यूं अचानक चले जाना उनके लिए असहनीय है। घर के कोने-कोने में अब सिर्फ उसकी यादें और अधूरे सपने तैर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

खबर फैलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन और विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने परिजनों को सांत्वना दी, मगर किसे पता कि सांत्वना भी इस अपार दुख को कितना कम कर पाएगी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जब अंकुश को लाया गया, उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। चिकित्सकीय प्रयास नाकाम रहे और जीवन की डोर टूट गई।

यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए चेतावनी भी है। आजकल कम उम्र में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिस उम्र में बच्चे खेलों, पढ़ाई और सपनों में मशगूल रहते हैं, उसी उम्र में हृदयाघात का शिकार होना कहीं न कहीं हमारी जीवनशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।