LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics : पान समाज को एकजुट करने हेलिकॉप्टर से सहरसा पहुंचे इंजीनियर आईपी गुप्ता, कहा चारों सदनों में हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं.....

Bihar Politics : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंजीनियर आईपी गुप्ता हर जिले का दौरा हेलीकॉप्टर से कर रहे हैं. जिसमें वे पान समाज के लोगों को एकजुट करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में आईपी गुप्ता आज सहरसा पहुंचे..पढ़िए आगे

Bihar Politics : पान समाज को एकजुट करने हेलिकॉप्टर से सहरसा
सहरसा पहुंचे आईपी गुप्ता - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियाँ अभी से तैयारियों में जुट गयी है। इसी कड़ी में पान समाज आरक्षण को लेकर इन दिनों इंजीनियर आईपी गुप्ता हर जिले का दौरा हेलीकॉप्टर से कर रहे हैं। अपने अभियान के दौरान आईपी गुप्ता आज सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंण्ड क्षेत्र के पटोरी गांव स्थित फूटबॉल मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। 

वहीँ इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पान समाज के लोगों से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। जबकि कार्यकर्ताओं की ओर से आईपी गुप्ता का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आईपी गुप्ता  कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में सदेव तत्पर रहें। 

इस मौके पर आईपी गुप्ता ने कहा की हमारी आवाज उठाने के लिए चारो सदन में से कहीं भी हमारा प्रतिनिधि नहीं है, जबकि हमारी आबादी सभी विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 75 हजार तक है। इसलिए, हमारे समाज को एकजुट रहने का संकल्प लेकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट