LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics : इंकलाब यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे ई. आईपी गुप्ता, कहा 140 सीटों पर चुनाव लड़ने की पार्टी ने की तैयारी

Bihar Politics : इंकलाब यात्रा के तहत इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के सुप्रीमो इंजीनियर आईपी गुप्ता सहरसा पहुंचे. जहाँ उन्होंने कहा की उनकी पार्टी ने 140 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर ली है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : इंकलाब यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे ई. आईपी ग
सहरसा पहुंचे आई पी गुप्ता - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही विभिन्न संगठनों ने अपने अपने समाज को एकत्रित कर प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इंडियन इनक्लूसिव पार्टी ने भी इंकलाब यात्रा निकाल कर पान समाज को एकत्रित कर विभिन्न गठबंधनों को अपनी ओर आकृष्ट करने में कामयाब रहा। इसी कड़ी में इंकलाब यात्रा पर आज सहरसा पहुंचे इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के सुप्रीमो इंजीनियर आईपी गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नगर निगम क्षेत्र के कोरलाही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व  बरियाही में पार्टी कार्यकर्ता शुभंकर शर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता कर बताया कि यदि पान समाज को उनका हक नौकरी में आरक्षण के रूप मिला तो हमारा समाज एनडीए को बिना शर्त समर्थन देकर आगामी चुनाव में जीत दिलाने में सहयोग करेगा। अगर नही मिला तो हमे जो हमारा अधिकार देगा। हमारा समाज उसके साथ रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि तांती, ततमा एवं पान समाज को नजर अंदाज कर कोई भी दल सरकार बना नहीं सकता। इतिहास गवाह है कि जब भी पटना का गांधी मैदान पूरे शक्ति के साथ करवट लिया है बिहार ही नही देश की राजनीति बदली है। 1974 के बाद पहला आंदोलन यह है जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। 

ई. आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी 140 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर चुकी है। इसके अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में बारी बारी से कार्यक्रम का आयोजन केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि वर्षों से बंटे पान समाज को एक मंच पर लाने की ऐतिहासिक कोशिश है। यह अखिल भारतीय पान महासंघ का इंकलाब यात्रा समाज को आरक्षण, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए है और यह संघर्ष अब थमेगा नहीं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट