LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

HPV वायरस का टीका लगते ही दर्जनों छात्राएं बेहोश, मचा हड़कंप

  HPV वायरस का टीका लगते ही दर्जनों छात्राएं बेहोश, मचा हड़क

Saharsa - सहरसा जिले के आरान गांव स्थित लक्ष्मीपति आनंदी देवी मध्य विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब HPV वायरस का इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद कई छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिरने लगीं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सहरसा सदर अस्पताल की टीम द्वारा विद्यालय में लगभग 60 से 70 बच्चियों को HPV वैक्सीन लगाया गया। यह टीका 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को गर्भाशय से संबंधित गंभीर बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से दिया जाता है।

इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद कई बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां जिलाधिकारी दीपेश कुमार की देखरेख में चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक अधिकांश बच्चियों को धीरे-धीरे होश आने लगा था।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू हो गया। अनहोनी की आशंका से शिक्षकों ने खुद को विद्यालय भवन के भीतर बंद कर लिया, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने बाहर से भी ताला लगा दिया।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही एसडीपीओ आलोक कुमार सुरक्षा बलों के साथ विद्यालय पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा 15 बच्ची बेहोश हुई है घबराने की जरुरत नहीं है

बता दें कि कुछ  महीने पहले ही ये टीकाकरण को अभियान को बिहार में मुफ्त में शुरू किया गया था 

अभियान के पहले दिन सदर हॉस्पिटल सहरसा में लगभग 150 बच्चियों को ये इंजेक्शन लगाया गया था। तब कोई शिकायत नहीं आई मगर आज अचानक ऐसा होना इंजेक्शन के गुणवत्ता पर सवाल उठाता है।

क्या  है एचपीवी वैक्सीन

एचपीवी वैक्सीन (HPV vaccine) मानव पेपिलोमावायरस (HPV) के संक्रमण से बचाता है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और जननांगों पर मस्सों जैसे कई तरह के कैंसर का कारण बन सकता है।यह टीका शरीर को कुछ एचपीवी प्रकारों से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, और 9-45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए अनुशंसित है।

रिपोर्ट – दिवाकर कुमार