LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : डीएम हो तो ऐसा ! जमीन पर बैठकर सुनी लोगों की फ़रियाद, घर घर जाकर आम जनता की समस्याओं का किया निपटारा

Bihar News : डीएम हो तो ऐसा ! जमीन पर बैठकर सुनी लोगों की फ़र

SAHARSA : जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र से संबंधित "कन्दाहा" ग्राम (पंचायत:पस्तवार) भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने स्थानीय जीविका समूह से संबंधित जीविका दीदियों से बातचीत की। वार्तालाप के क्रम में जीविका दीदियों द्वारा जानकारी दी गई की जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होने के फलस्वरूप उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है,जिसके लिए वे जीविका संगठन के आभारी है। 

जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने उक्त अवसर पर गांव के आर्थिक प्रगति में जीविका दीदियों द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के परिश्रम की सराहना की एवं कहा की जीविका समूह को बैंक से प्राप्त ऋण को ससमय लौटाने हेतु भी सचेष्ट होना चाहिए। इससे उनके साख में वृद्धि होगी एवं व्यापारिक गतिविधियों के निमित भविष्य में उनको ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी। 

Diarch GO

जिलाधिकारी ने शराबबंदी अभियान के सफल/सुचारु क्रियान्वयन में जीविका दीदियों के परिश्रम/भूमिका की सराहना की एवं वर्तमान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार में उनसे विशेष भूमिका की अपेक्षा की। वहीँ जिलाधिकारी ने जहाँ जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीँ घर घर जाकर भी उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

सहत्सा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट