LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics : भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे सहरसा, कार्यकर्ताओं से की बदलो बिहार समागम में शामिल होने की अपील

Bihar Politics : आगामी 9 मार्च को पटना में भाकपा माले की ओर से बदलो बिहार समागम का आयोजन किया जायेगा. इसके मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहरसा पहुंचे....पढ़िए आगे

Bihar Politics : भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे स
सहरसा पहुंचे दीपंकर - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : आगामी 9 मार्च को आयोजित होनेवाले बदलो बिहार समागम को लेकर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य आज सहरसा पहुंचे। इस मौके पर भाकपा माले नेता ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार में हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार, आशा दीदियों की परेशानी, मजदूरों की परेशानी, शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करना है। 

वहीँ कार्यकर्ताओं ने दीपांकर भट्टाचार्य के सामने अपनी समस्या और अपनी बात बारीकी से रखीं। वहीं भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों को बधाई दी। वहीँ सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा की मुख्यमंत्री  प्रगति यात्रा पर सहरसा पहुंचे थे। 

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की भाकपा माले नेता ने जब अपनी मांग रखने की कोशिश की तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह कैसी सरकार है। इस कड़ी में कहा दिनांक 9 मार्च को पटना में भाकपा माले पार्टी का महाजूटान होगा।  सभी जिले के कार्यकताओं शामिल होंगे। सहरसा में भाकपा माले के नेता, नेत्री और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या से रूबरू कराया।

सहरसा से दिनकर कुमार दिवाकर की रिपोर्ट