LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident: सहरसा में भीषण सड़क हादसा, दंपति की मौत, पति का शव लापता, ग्रामीणों ने रोड किया जाम

Bihar Road Accident:भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पत्नि का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ जबकि पति का शव गायब हैं।...

Bihar Road Accident: सहरसा में भीषण सड़क हादसा, दंपति की मौत

Saharsa: जिले के सौरबाजार-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित हनुमाननगर चकला गांव के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति में से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति लापता है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान सुहथ पंचायत स्थित हनुमाननगर चकला गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामा देवी के रूप में हुई है। उनके पति, 60 वर्षीय भरत राम, इस घटना के बाद से लापता हैं।

ऐसे हुआ हादसा

मंगलवार सुबह भरत राम और श्यामा देवी अपने दरवाजे पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सोनवर्षाराज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। श्यामा देवी का शव उनके दरवाजे के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला, जबकि भरत राम का शव घटना के बाद से गायब है और उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Diarch GO

परिजनों और ग्रामीणों का विरोध

घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर श्यामा देवी के शव को बीच सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया। वे पुलिस प्रशासन से लापता भरत राम के शव की तत्काल बरामदगी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और बैजनाथपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहकीकात शुरू की और जाम समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी लापता शव की बरामदगी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारी लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। उनके हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त करवाया जा सका। पुलिस अब लापता भरत राम के शव की बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर