LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सहरसा में निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा घुसखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी, 40 हज़ार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Bihar News : सहरसा में घुसखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. जिससे जिले में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा घुसखोर जि
निगरानी की कार्रवाई - फोटो : DINKAR

SAHARSA : बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है। लेकिन फिर भी कुछ भ्रष्ट पदाधिकारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहाँ पटना से आई विजिलेंस की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को उनके कार्यालय में ही 40 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार पदाधिकारी का नाम सुबोध कुमार बताया जाता है। जो काम के एवज में एक मत्स्य पालक से 40 हजार रुपये घुस ले रहे थे। इस सम्बंध परिवाद दायर करने वाले मत्स्य पालक टुन्न मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र का मेरे द्वारा निर्माण करवाया गया था। अनुदान देने के नाम पर मत्स्य पदाधिकारी द्वारा 20 प्रतिशत की राशि मांगी जा रही थी।

Diarch GO

मत्स्य पालक ने कहा की इसकी शिकायत हमने पटना विजिलेंस टीम से की थी और आज 40 हजार रुपये घुस लेते हुए मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं पटना से आए विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि टुन्ना मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा परिवाद दायर किया गया था। जिसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम यहां पहुंची थी और जिला मत्स्य पदाधिकारी को 40 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिनकर कुमार दिवाकर की रिपोर्ट