LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar School News : बिहार में शिक्षकों का अनोखा कारनामा, स्कूल आये बिना बच्चे खा गए मिड डे मील, हाजिरी बनाकर गायब हो गए मास्टर साहब

Bihar School News : बिहार में शिक्षकों का अनोखा कारनामा देखने को मिला है. स्कूल में काफी कम बच्चे उपस्थित रहे. इसके बावजूद सैकड़ों बच्चों के मिड डे मील का रिकॉर्ड चढ़ा दिया. वहीँ स्कूल टाइम में कई शिक्षक लापता मिले....पढ़िए आगे

Bihar School News : बिहार में शिक्षकों का अनोखा कारनामा, स्क

SAHARSA : बिहार में शिक्षा विभाग के अधिकारी डाल-डाल तो शिक्षक और कर्मी पात-पात चल रहे हैं। इसी  कड़ी में जिले के बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत सरबेला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरबेला मुसहरी में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी सामने आई है। जहां एक ओर शिक्षा विभाग आए दिन सुधार के दावे करता है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

स्कूल में  शिक्षक 'हाजिरी की खानापूर्ति' करते हैं, फिर गायब हो जाते हैं। सोमवार को विद्यालय में कुल 14 शिक्षक तैनात हैं, जहां आज मंगलवार को भी विधार्थी के उपस्थित फर्जी साबित किया है। लेकिन उनमें से केवल तीन पुरुष शिक्षक ही सुबह की उपस्थिति बनाकर विद्यालय से गायब हो गए। 11 बजे तक इन शिक्षकों का कोई अता-पता नहीं था। यह स्थिति अब सामान्य बन चुकी है। मिड डे मील (MDM) में भी धांधली का खेल जारी है। शुक्रवार को जहां केवल 12 बच्चों ने भोजन किया, वहां रजिस्टर में 281 का एमडीएम दर्ज किया गया। शनिवार को भी यही स्थिति रही—23 बच्चों ने भोजन किया लेकिन रिकॉर्ड में 251 दर्शाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय में लगभग 400 बच्चों का नामांकन है, लेकिन प्रतिदिन 10 से 20 बच्चे ही विद्यालय आते हैं।

 

NSIT
Nsmch

स्कूल प्रशासन की लापरवाही और शिक्षा के प्रति उदासीनता से आने वाले बच्चे भी केवल एमडीएम लेकर घर लौट जाते हैं। जबकि विद्यालय में तैनात टोला सेवक पंकज कुमार और अनिल चौधरी भी बीते दो महीने से लापता हैं। विद्यालय दलित बस्ती में स्थित है, लेकिन यहां के पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार सही रूप से नहीं मिल रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जब इस संदर्भ में बात की गई, तो उन्होंने भी हालात पर चिंता जताते हुए केवल औपचारिकताएं पूरी किए जाने की बात स्वीकारी।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट