LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सोशल मीडिया में हथियार लहराना दो युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar News : सोशल मीडिया में हथियार लहराना दो युवकों को पड़ा

SAHARSA : जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले दो युवक को गिरफ्तार किया है। इन युवकों को अवैध देशी पिस्तल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहपुर वार्ड नंबर 6 निवासी नीतीश कुमार पिता राजकुमार साहनी और मिश्ररुलिया निवासी संजीव कुमार पिता सिकंदर यादव के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इन युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह हथियार का प्रदर्शन करते दिख रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद से ही नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने इन संदिग्ध पर लगातार नजर रख रहे थे। बुधवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की यह युवक शाहपुर क्षेत्र में किसी बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और योजना बना रहे हैं। 

Diarch GO

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों को मौके से घर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की इस सतर्कता से केवल एक संभावित अपराध टल गया। बल्कि सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले तत्वों को भी कर संदेश मिला है। 

फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस घटना को अंजाम देने वाले थे और उनके पास ये हथियार कहां से आयी। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

छोटू सरकार की रिपोर्ट