LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: बिहार के मास्टर साहब पर जानलेवा हमला, विद्यालय में घुसकर अपराधियों ने हेडमास्टर को घोंपा चाकू, मच गया बवाल

सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। जहां एक शिक्षक को वर्ग में घुसकर चाकू मार दिया गया । घटना जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा का है।

Bihar Teacher News: बिहार के मास्टर साहब पर जानलेवा हमला, वि

Bihar Teacher News: शिक्षक को समाज का निर्माता कहा जाता है। कहते है कि  किसी छात्र का प्रलय निर्माण शिक्षक के ही गोद में खेलते है। लेकिन सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। जहां एक शिक्षक को वर्ग में घुसकर चाकू मार दिया गया । घटना जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा का है।

 जानकारी के अनुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा विद्यालय खुलने के बाद कमरे की साफ सफाई और प्रार्थना सभा की तैयारी हो रही थी । इसी बीच एक युवक विद्यालय परिसर में घुसकर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम मंडल को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद बीच बचाव करने आए सहायक शिक्षक अजीत कुमार भी जख्मी हो गया है। दोनों का इलाज स्थानीय लार्ड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. 

घटना के बाद  स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने चाकू मारकर भाग रहे युवक को पकड़ कर विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया।  जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मोके पर पहुंची बैजनाथपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मालूम हो कि उक्त विद्यालय में कक्षा एक से बारहवीं तक के लगभग 11 सौ छात्र छात्राएं नामंकित है। और 21 शिक्षक कार्यरत हैं, घटना के बाद कुछ देर तक विद्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका । 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - दिवाकर कुमार दिनकर