LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Girl Suicide: लंहगे की बैचेनी ने नाबलिग लड़की की ले ली जान! घर में शादी से पहले मच गया तूफान

Bihar Girl Suicide: बिहार के सहरसा जिले में 16 साल की आरती ने बहन की शादी में नया लहंगा न मिलने पर आत्महत्या कर ली। यह घटना समाज के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की गहराई से पड़ताल करती है।

Bihar Girl Suicide
Bihar Girl Suicide- फोटो : freepik

Bihar Girl Suicide: बिहार के सहरसा जिले के दुम्मा गांव में एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने समाज को आईना दिखा दिया। सिर्फ 16 साल की आरती कुमारी ने बहन की शादी में नया लहंगा न मिलने पर ज़हर खा लिया। ये कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि उस मौन संघर्ष की तस्वीर है जो आज के किशोरों के मन में पलती है।

आरती एक कोचिंग छात्रा थी। उसकी बहन की शादी होने वाली थी और वह चाहती थी कि इस खास मौके पर वह भी खास दिखे। लेकिन जब परिवार ने उसे झिड़क दिया, उसकी यह छोटी सी ख्वाहिश "बेकार ज़िद" समझी गई—और उसने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

लहंगे के लिए थी बेचैन

परिवार ने शुरू में आरती की आत्महत्या को आर्थिक तनाव और पढ़ाई की चिंता से जोड़ दिया। मगर उसके कोचिंग की सहेलियों ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था। आरती लहंगे को लेकर बेहद उत्साहित थी। वह हर दिन अपनी सहेलियों से शादी की बात करती, क्या पहनेगी, कैसे सजेंगी यह सब उसके लिए एक सपने जैसा था।

पुलिस जांच और सामाजिक चेतावनी

आरती को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिवार को सौंप दिया और जांच शुरू की गई। हालांकि अब सवाल यह नहीं कि "किसने मारा", बल्कि यह है कि हम कब समझेंगे कि किशोरों की भावनाएं कितनी गहरी होती हैं।

NSIT
Nsmch