LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Amrit Bharat Express उत्तर बिहार के इस शहर को मिली दूसरी अमृत भारत, रैक पहुंचा, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट

Bihar Amrit Bharat Express - बिहार को रेलव ने तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी है। जिसकी रैक भी अब बिहार पहुंची चुकी है। यह ट्रेन भी उत्तर बिहार से ही चलाई जाएगी।

Bihar Amrit Bharat Express उत्तर बिहार के इस शहर को मिली दूस

Saharsa - उत्तर बिहार को तीसरी अमृत भारत ट्रेन मिलने जा रही है। ट्रेन की रैक पहुंच चुकी है और बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

बिहार की तीसरी अमृत भारत 

नई अमृत भारत को सहरसा से पंजाब के फिरोजपुर के बीच चलाया जाएगा। सहरसा से पहले ही एक अमृत भारत आनंद विहार के लिए चल रही है। जबकि बीते 24 अप्रैल को ही मधुबनी से एलटीटी के बीच दूसरी वंदे भारत का परिचालन शुरू किया गया है। 

Diarch GO

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा-फिरोजपुर अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की तारीख और फाइनल रूट से संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। पंजाब के फिरोजपुर तक जिस अमृत भारत ट्रेन को सहरसा से चलाया जाना है, उसका रैक सहरसा पहुंच गया है। इसे अभी सुपौल के सरायगढ़ में रखा गया है।

अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक होगी

बिहार से चलने वाली तीसरी अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक होगी। फिलहाल एक रैक ही उपलब्ध होने के कारण इसे सप्ताह में एक दिन ही चलाया जाएगा। जो रैक सहरसा से फिरोजपुर जाएगा, वापसी में भी वही लौटेगा। बाद में अन्य रैक आने पर ट्रेन की अवधि घटाई जा सकती है।

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर मंडल के रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंडल के दिशा-निर्देशानुसार अमृत भारत की वाशिंग पिट सहरसा में धुलाई, सफाई, मेंटनेश और स्टेशन पर ठहराव से संबंधित इंतजाम किए जाने लगे हैं।

सहरसा को दूसरी अमृत भारत मिलेगी

यह सहरसा स्टेशन को मिलने वाली दूसरी अमृत भारत होगी। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके अलावा, दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत टे्रेन पहले ही चल रही है।