LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Accident News : गणतंत्र दिवस की मिठाई लाने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Bihar Accident News : सहरसा में गणतंत्र दिवस की मिठाई लाने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ उनकी मौत हो गयी...

Bihar Accident News : गणतंत्र दिवस की मिठाई लाने जा रहे बुजु
बुजुर्ग की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले के सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नंबर 40 निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बद्री पोद्दार के रूप में हुई है। 

यह दु:खद घटना 26 जनवरी को घटी थी। जहां आज ईलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बद्री पोद्दार गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रसाद लेने के लिए जा रहे थे। दर्शकों के अनुसार, बाइक तेज गति से आ रही थी और अचानक बद्री पोद्दार को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  

Diarch GO

इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से आहत हैं। साथ ही बाइक सवार की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बाइक को स्थानीय लोगों ने जब्त कर लिया है‌। जबकि बाइक सवार भागने में सफल रहा। लोगों का कहना है की यह घटना तेज रफ्तार और सड़क पर लापरवाही से चलनेवालों के लिए खतरों की एक और चेतावनी है। वही टक्कर मारने वाला पोल टेक्निकल ढ़ाला का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट