LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Amrit Bharat Train: कोसीवासियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-दिल्ली के बीच 24 अप्रैल से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस,ट्रायरल रन शुरु

Amrit Bharat Express: सहरसा से अमृतसर के बीच दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से शुरू होगी। इसकी ट्रायल सहरसा जंक्शन से सरायगढ़ के बीच की गई, जो सफल रहा।

Amrit Bharat Express
अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायरल रन शुरु- फोटो : Reporter

Amrit Bharat Train: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल 2025 को करेंगे। यह ट्रेन कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। वहीं सहरसा ओर दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की  सभी बोगियां सहरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई हैं। इसकी ट्रायल सहरसा जंक्शन से सरायगढ़ के बीच की गई, जो सफल रहा।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, और 2 विशेष कोच महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शामिल हैं। इसके अलावा, एक पेंट्री कार भी होगी जो यात्रियों को भोजन की सुविधा प्रदान करेगी।

सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे,इसके साथ ही, ऑटोमैटिक दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है,उद्घाटन समारोह मधुबनी में आयोजित किया जाएगा, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम रेलवे के विकास योजनाओं का हिस्सा है और इसे लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

NSIT
Nsmch

यह ट्रेन न केवल सहरसा और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगी। इससे लाखों लोगों को लाभ होगा और यात्रा समय में कमी आएगी।