LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : दरभंगा में "रजनी की बारात"फिल्म की शूटिंग कर सहरसा पहुंची अभिनेत्री उल्का गुप्ता, रजनी की निभा रही भूमिका

Bihar News : दरभंगा में "रजनी की बारात"फिल्म की शूटिंग कर सह

SAHARSA : 'रजनी की बारात' हिंदी फिल्म की शूटिंग बिहार के दरभंगा में करने के बाद अपने पैतृक घर सहरसा पहुंची उल्का गुप्ता काफी उत्साहित में है। शहर के चांदनी चौक निवासी गगन गुप्ता की बेटी उल्का गुप्ता इस फिल्म में "रजनी" की भूमिका निभा रही है। इनके साथ कनिष्क दुबे और अश्वत भट्ट भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्माण एपिफेनी  एंटरटेनमेंट द्वारा निर्देशन दरभंगा निवासी आदित्य अमन के द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म बिहार की धरती से जुड़ी एक अनूठी पहल है जिसे पूरी तरह दरभंगा में फिल्माया जा रहा है। 

आज दरभंगा जाने से पहले सहरसा की बेटी  उल्का गुप्ता ने बड़े ही सहजता से अपने आवास सहरसा चांदनी चौक स्थित आवास पर  हंसते- हंसते सारी बातें बताई।

बताते चलें की मिथिलांचल की धरती पर पहली बार हो रही किसी फिल्म की शूटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पिछले दिनों मुंबई से दरभंगा पहुंचने पर पूरी फिल्म यूनिट का जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्वागत किया और शूटिंग कार्यक्रम का उद्धघाटन भी किया। संजय झा ने कहा कि ये तो शुरूआत है. फिल्मों की शूटिंग से बिहार में रोजगार के बड़े अवसर खुलने वाले हैं। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट