LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar looted gang - लूटपाट के दौरान गोलीबारी की घटना पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों को छह घंटे में कराई जेल की सैर

Bihar looted gang - लूटपाट और फायरिंग का मामला सामने आते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया और तीन बदमाशों को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Bihar looted gang - लूटपाट के दौरान गोलीबारी की घटना पर पुलि
सहरसा में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार।- फोटो : दीवाकर कुमार

Saharsa - सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 जून 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस कार्रवाई में तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूट के अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, हकपाड़ा सहरसा निवासी नितेश कुमार (पिता- मनोहर पोद्दार) को मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल और ₹2000 लूट लिए। अपराधियों ने भागते समय गोली भी चला दी, जिससे नितेश कुमार घायल हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छह घंटे के भीतर तीनों अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस की छापेमारी में इनके ठिकानों से अन्य लूटपाट की घटनाओं से जुड़े कई सामान भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को दी बधाई

सहरसा पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई और सफल गिरफ्तारी के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

अभिनंदन कुमार (निवासी: सहरसा)

आसवन कुमार (निवासी: सहरसा)

लक्ष्मण कुमार (निवासी: मधेपुरा)

Report - diwakar kumar dinkar