LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar university News - विश्वविद्यालय के गेट पर एबीवीपी ने शुरू किया सद्बुद्धि यज्ञ, जानें क्या है पूरा मामला

Bihar university News - विश्वविद्यालय प्रबंधन की मनमानी के विरोध में आज एबीवीपी ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। छात्र संगठन ने यूनिवर्सिटी वीसी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bihar university News - विश्वविद्यालय के गेट पर एबीवीपी ने श
विवि के गेट पर यज्ञ का आयोजन- फोटो : अंकित कुमार

Purnia - पूर्णिया में ABVP के छात्र पूर्णिया विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर सद्बुद्धि यज्ञ पर बैठे हैं। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में सीनेट की अहम बैठक चल रही है, तो दूसरी तरफ ABVP के छात्र काली पट्टी लगाकर सद्बुद्धि यज्ञ कर रहे हैं। PET 2023 में नामांकन और PET 2024 फॉर्म अप्लाई किए जाने की मांग को लेकर छात्रों का यज्ञ जारी है।ABVP के दर्जनों छात्र सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल हैं। 

छात्रों ने मंत्रोचारण के साथ विश्वविद्यालय के कुपलति विवेकानंद सिंह की तस्वीर को हवन कुंड में समर्पित किया। ईश्वर से कुलपति के सद्बुद्धि की प्रार्थना की। सद्बुद्धि यज्ञ का नेतृत्व कर रहे ABVP के सह संयोजक राजा कुमार ने कहा कि कुलपति की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। छात्र अगर कोई भी मुद्दा कुलपति के पास लेकर जाते हैं, तो कुलपति उन्हें धमकाते हैं। छात्रों की आवाजों को दबाने का काम करते हैं। कुलपति ने बीते दिनों उनके भूख हड़ताल के दौरान कहा था, कि 10 दिन में पीएचडी 2023 का एडमिशन और 15 दिन में पीएचडी 2024 के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Diarch GO

छात्रों से गलत  व्यवहार  करते हैं कुलपति

मगर कुलपति की याददाश्त कमजोर हो जाने की वजह से वे  बोलकर भूल जाते हैं। कोई उनके पास अपनी बात रखने पहुंचता है तो वे उनके साथ बदसलूकी करते हैं। कल एक छात्रा अपनी बात रखने गई, तो कुलपति ने इसके साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में माफी मांगी। इन्हीं सब कारणों से ABVP छात्रों के साथ मिलकर कुलपति के लिए सद्बुद्धि यज्ञ कर रहा है, ताकि भगवान कुलपति को बुद्धि दें और स्टेट यूनिवर्सिटी अच्छे से चल सके।

वीसी पर लगे यह आरोप

उनकी मांग है कि PET 2023 में चयनित स्टूडेंट का नामांकन हो और 2024 के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू की जाए। वे कहते हैं कि फैसला राजभवन करेगा। पुनर्मूल्यांकन का फैसला किसका है। कुलपति ने खुद फैसला लेकर कॉपी का पुनर्मूल्यांकन किया और फिर रिजल्ट जारी की दी। इसमें चयनित अधिकांश कैंडिडेट वीसी के अपने लोग हैं। इन्हीं मांगों को लेकर वे काला बिल्ला लगाकर कुलपति का विरोध कर रहे हैं। कुलपति विश्वविद्यालय के लिए ग्रहण की तरह हैं, इन्हें राजभवन वापस ले और एक नई कुलपति की नियुक्ति हो।

NSIT
Nsmch