LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : पटना में इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, दो दिन पहले बदमाशों ने सहरसा में मारी थी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : पटना में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. दो दिन पहले बदमाशों ने गोली मारकर युवक को जख्मी कर दिया था. जिसके बाद पटना में उसका इलाज चल रहा था. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पटना में इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, द
युवक की हत्या - फोटो : social media

SAHARSA : सहरसा जिले के शिवपुरी इलाके में आपसी विवाद के चलते 35 वर्षीय युवक मो. अफसर आलम को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी।  अफसर को पेट में। दो गोली लगी थी जिसे सहरसा निजी अस्पताल में भर्ती के बाद गोली को निकाला गया। फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दरअसल पिछले कुछ समय से सहरसा में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। उदाहरण के लिए, फरवरी 2025 में सिमराहा वार्ड चार में आधा दर्जन अपराधियों ने मुरही मिल संचालक और उनके बेटे पर गोली चलाई थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा, डुमरैल वार्ड नं० 26 में भूमि विवाद को लेकर भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं के बावजूद, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। उम्मीद है कि शिवपुरी की इस घटना में भी पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित करेगी।

मोहम्मद अफसर आलम को रोजा से पहले सब्जी वगैरह लेकर घर आते देख गया था। रेलवे लाइन घर से कुछ ही दूरी पर है जहां 5 बजे के लगभग किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी थी।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट