LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : सहरसा में इंसानियत शर्मसार, ढाई साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : सहरसा में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : सहरसा में इंसानियत शर्मसार, ढाई साल की मासूम क
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ के एक गाँव में महज ढाई साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब मासूम अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और गम का माहौल है।

मासूम के बदहवास पिता ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी छोटी सी बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना का पता तब चला जब मजहर नामक एक ग्रामीण को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। मजहर ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।

Diarch GO

बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और वह फिलहाल होश में है। हालांकि, प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को और मजबूती दी जा सके।

परिजनों ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी राजकुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घिनौनी वारदात करने की कोई हिम्मत न कर सके।

छोटू सरकार की रिपोर्ट