LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Accident News : सहरसा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Accident News : सहरसा में तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गयी. वहीँ दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : सहरसा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट
शिक्षक की मौत - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के महिषी थाना क्षेत्र के लखनी लौहार में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके सहयोगी शिक्षक ग्यासउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसा उस समय हुआ जब दोनों रोज की तरह SLR लेकर तराही मध्य विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Diarch GO

मृतक की पहचान नवहट्टा नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी राजेंद्र गुप्ता के पुत्र मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिषी थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर महिषी निवासी बाबू साहेव सिंह का बताया जा रहा है जिसका बालू गिट्टी का डिपु है, जिसे उस समय डोमी सादा चला रहा था। पीड़ित पक्ष ने वाहन चालक और मालिक दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट