LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप

Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, युव
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के पूर्णिया जिले में इश्क में खुरेजी की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई.यह सनसनीखेज मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में घटित हुआ है. मकतुल युवक की पहचान धमदाहा के राजघाट गैरेल निवासी नवीन पासवान के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है. मृतक के भाई बलबीर पासवान ने बताया कि लड़की के पिता, मां और भाई समेत 25 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद से लड़की और उसके परिजन गांव छोड़कर फरार हैं.पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कथित प्रेमिका के बुलाने पर बुधवार की देर शाम अमारी गांव गे था. दरअसल, युवती ने मोबाइल पर कॉल कर रिशु को मिलने खातिर बुलाया और जब वो वहां पहुंचा लड़की के परिजनों ने धारदार हथियारों से लड़के पर हमला कर दिया. हमले से गंभीर रूप से घायल हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर पटना के PMCH रेफर किया गया. शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वही,बताया जा रहा है कि रिशु और लड़की के बीच पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था. दोनों इंटर में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे. करीब एक महीने पहले लड़की के परिवार वालों को उनके रिश्ते की भनक लगी.लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया क्योंकि रिशु अलग जाति का था. परिवार की नाराजगी और दबाव के बावजूद लड़की रिशु को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. इसी बीच, लड़की के घरवालों ने बहाने से उसे बुलवाकर घटना को अंजाम दिया.