LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: ग्रुप लोन के नाम पर 'बंधन' में फंसीं महिलाएं, टीम लीडर ने लगाया करोड़ों का 'चूना

Bihar News: पूर्णिया जिले में ग्रुप लोन के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

defrauded crores of rupees
ग्रुप लोन के नाम पर 'बंधन' में फंसीं महिलाएं- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया जिले में ग्रुप लोन के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। आज रिफ्यूजी कॉलोनी, झुन्नी स्तंबरार समेत कई गांवों से 100 से अधिक पीड़ित महिलाएं और पुरुष मधुबनी थाना पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

इन पीड़ित महिलाओं ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनका बंधन बैंक में ग्रुप लोन चल रहा था। गांव का ही उमेश यादव, जो उस ग्रुप का टीम लीडर भी था, ने 100 से अधिक महिलाओं को बहला-फुसलाकर ठग लिया। किसी से एक लाख, किसी से डेढ़ लाख तो किसी से 50 हजार रुपये तक उसने धोखे से ले लिए और अब गायब हो गया है।

पीड़ितों ने बताया कि जब वे लोग उमेश यादव के घर पर पैसे मांगने गए, तो पहले उसने कहा कि मकई बेचकर रुपये लौटा देगा। लेकिन अब वह उन्हें धमकी दे रहा है कि जहां जाना है जाओ, कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। अब इन गरीब महिलाओं को यह चिंता सता रही है कि वे बंधन बैंक के लोन की राशि कहां से चुकाएंगी। बैंक के कलेक्शन एजेंट लगातार उनके घरों पर वसूली के लिए आ रहे हैं, जबकि उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो चुका है।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उमेश यादव ने उनके नकली हस्ताक्षर करके भी लोन की राशि निकाल ली है। मधुबनी थाना पुलिस ने पीड़ितों से आवेदन मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस शातिर ठग को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिला पाती है। यह घटना ग्रुप लोन के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के प्रति लोगों को और अधिक सतर्क रहने की चेतावनी देती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार