LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Purnea News : पुलिस हिरासत में पति की सुरक्षा को लेकर पत्नी की गुहार, जीआरपी पर कीमती सोना लूटने का आरोप

Purnea News : पुलिस हिरासत में पति की सुरक्षा को लेकर पत्नी

PURNEA : जिले के कस्बा थाना क्षेत्र की निवासी कल्पना शाश्वत ने अपने पति धनंजय शाश्वत की जान की सुरक्षा और उनकी बरामदगी के लिए पूर्णिया पुलिस अधीक्षक (SP) से न्याय की गुहार लगाई है। कल्पना का आरोप है कि उनके पति को गया रेल जीआरपी और कस्बा थाना की पुलिस ने तीन दिन पहले घर से उठाया था, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं दिया जा रहा है। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए गए।

हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में लूट और साजिश का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उनके पति धनंजय शाश्वत कोलकाता की एक कूरियर कंपनी में कार्यरत हैं। वे कंपनी का एक बंडल लेकर हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। आरोप है कि गया स्टेशन के पास कुछ जीआरपी जवानों ने उनके पास मौजूद कूरियर बंडल को जबरन छीन लिया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। धनंजय ने जब इसकी जानकारी अपने मालिक को दी, तो पता चला कि उस बंडल में भारी मात्रा में कीमती सोना था, जिसे कानपुर में डिलीवर किया जाना था।

Diarch GO

देर रात पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

कल्पना शाश्वत ने बताया कि 28 दिसंबर की देर रात कस्बा थाना पुलिस और गया रेल जीआरपी के सुरक्षा बल अचानक उनके घर पहुंचे और धनंजय शाश्वत को हिरासत में लेकर चले गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें डकैती के झूठे मामले में फंसाने की बात कही है। गिरफ्तारी के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो परिजनों को धनंजय से मिलने दे रही है और न ही उनकी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा कर रही है।

परिजनों को अनहोनी की आशंका

अपने छोटे बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची कल्पना शाश्वत ने अंदेशा जताया है कि उनके पति के साथ पुलिस हिरासत में कोई अनहोनी घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि न तो गया जीआरपी और न ही स्थानीय कस्बा पुलिस कुछ स्पष्ट बता रही है। परिजनों का कहना है कि जिस तरह से कीमती सोना गायब हुआ और फिर धनंजय को उठाया गया, वह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

NSIT
Nsmch

न्याय के लिए एसपी से लगाई गुहार

पूर्णिया एसपी को दिए गए आवेदन में कल्पना ने मांग की है कि उनके पति को सार्वजनिक किया जाए और उनके जीवन की रक्षा की जाए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि ट्रेन में कूरियर बंडल किसने छीना और उनके पति को किन परिस्थितियों में गायब रखा गया है। फिलहाल, इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है। 

अंकित की रिपोर्ट