LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnea News : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

Purnea News : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,

PURNEA : पूर्णिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद मोजीम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। आरोप है कि मोजीम की पत्नी रवीना खातून का मोहम्मद मदरुल के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर घर में पहले भी विवाद हुआ था। इसके अलावा, मोजीम ने कुछ दिन पहले जमीन खरीदने के लिए मदरुल को एक लाख रुपए दिए थे, जो शायद इस हत्याकांड की एक वजह हो सकती है। 

वही मृतक के भाई मोहम्मद आशिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उनका भाई मोहम्मद मोजीम अपने दोस्त मोहम्मद मदरुल के मोटरसाइकिल पर आधार कार्ड लेकर घर से निकला था। मदरुल ने फोन कर उसे पैन कार्ड बनवाने के बहाने बुलाया था। लेकिन सुबह जब मोजीम घर नहीं लौटा, तो परिवार चिंतित हो गया। मोजीम के बेटे मोहम्मद सोनू ने बताया कि पापा रात से घर नहीं आए हैं जब भाभी रवीना खातून से पूछने पर  सोते हुए बोली की रात घर नहीं आए हैं और कुछ बात कर भी नहीं गए हैं। वहीं मृतक को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं l खोजबीन के दौरान त्रिमुहानी लीवरी पुल के पास खेतों में खून के निशान मिलने पर स्थानीय मजदूरों ने खेत में पानी पटवन कर रहा था जिसके बाद सुबह करीब 7 बजे मीरगंज थाना को सूचना दी। 

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से जांच की और पास ही नदी किनारे गड्ढे से खोदकर मोहम्मद मोजीम का शव बरामद किया। मोजीम की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मृतक मोहम्मद मोजीम सिर्फ पर्व त्यौहार में घर आते थे। प्रदेश में मजदूरी कर उनके परिवार का भरण पोषण चलता था। वही उनके भाई ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है मो मदरुल एवं मेरी भाभी रवीना खातून द्वारा साजिश कर मेरे भाई मो मोजीम की हत्या की गई है l 

मृतक के भाई ने बताया कि मोजीम ने कुछ दिन पहले जमीन खरीदने के लिए मदरुल को एक लाख रुपए दिए थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मदरुल और रवीना खातून के बीच प्रेम संबंध भी थे, जिसे लेकर घर में पहले भी विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी और धमदाहा अंचल निरीक्षक कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मीरगंज पुलिस ने मृतक की पत्नी रवीना खातून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। वहीं मौके पर टेक्निकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई थी l वहीं मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग एवं रुपए के लेनदेन का मामला प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। पूछताछ की जा रही है l

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट