LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

तेज प्रताप - अनुष्का के रिश्ते पर पहली बार बोली ऐश्वर्या, लालू से पूछा - मेरे साथ अपने बेटे की शादी क्यों कराई

Tej pratap yadav - लालू यादव की बड़ी बहू ऐश्ववर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते पर बात की है। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए लालू परिवार को जिम्मेदार बताया।

तेज प्रताप - अनुष्का के रिश्ते पर पहली बार बोली ऐश्वर्या, ला
मीडिया के सामने आई तेज प्रताप की पत्नीी- फोटो : रंजन कुमार

Patna -  लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के 12 साल पुराने रिश्ते के कबूलनामे के बाद पहली बार तेज की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार खुद को इतना पावरफुल समझता है कि उन्हे लगता है कि कोई कुछ नहीं कर सकता है। यह लोग बार-बार मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

नहीं थी रिश्ते की जानकारी

ऐश्वर्या ने कहा कि जब उन्हें बेटे के रिश्ते की जानकारी थी को मेरे साथ बेटे की शादी क्यों करवाई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की। अनुष्का के साथ तेज प्रताप के रिश्ते के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया से जानकारी मिली।

तेज प्रताप को बेदखल करना नाटक

तेज प्रताप के परिवार से बेदखल किए जाने को उन्होंने नाटक बताया। राबड़ी देवी बेटे के पास  गई होंगी और कहा होगा कुछ दिन चुप रहें। बाद में सब मिल जाएंगे। वह कह रहे हैं कि सामाजिक न्याय के लिए बेटे को परिवार से हटाया। लेकिन उनका समाजिक न्याय तब कहां था। जब मेरे साथ उनके घर में मारपीट की गई।

एलिमनी में बड़ी राशि की डिमांड को बताया गलत

एलिमनी में बड़ी राशि की डिमांड को ऐश्वर्या ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह लोग हर मामला मेरे ऊपर डाल देते हैं। सात साल से सबने देखा है कि मेरे साथ क्या हुआ था। अब सच सामने आ गया कि उन्होंने अपने बेटे के रिश्ते छुपाया। सामाजिक न्याय की बात करते हैं,  लेकिन मेरे साथ जो हुआ, उस पर कुछ नहीं किया।

NSIT
Nsmch

मेरे परिवार पर कोई केस  नहीं, फिर भी कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े

ऐश्वर्या राय ने कहा कि उनके परिवार के किसी सदस्य पर कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है, न मेरे दादाजी, न ही मेरे पिता पर कोई केस है। फिर भी मेरे पिताजी मुझे लेकर बार-बार कोर्ट जाते हैं। मेरे लिए यह बहुत शर्मनाक है। 

पीएचडी कर रही ऐश्वर्या ने बताया कि वह जब भी इस रिश्ते को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। यह लोग मुझे फिर से वहीं पर लेकर आ जाते हैं। एक लड़की के लिए यह सब सहना आसान नहीं होता है।

तलाक के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि मुझे इंसाफ मिलेगा और उन्हें सजा मिलेगी।

रिपोर्ट - रंजन  कुमार