LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में आखिर क्यों अपनी 18 माह की मासूम बेटी का कातिल बना पिता,सच जानकार आपकी रूह काप जाएगी

बिहार में आखिर क्यों अपनी 18 माह की मासूम बेटी का कातिल बना
18 माह की मासूम बेटी कातिल बना पिता- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: जहान्वी महज 18 माह की थी..... उसने अभी सिर्फ अपनी माँ बाप को पहचानना शुरू किया था..... उसकी खिलखिलाहट से घर गुलजार रहता था.लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसकी निश्छल मुस्कान महज चंद दिनों की मेहमान है.दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले के भमेठ गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.यहां एक पिता ने अपनी महज 18  माह की बच्ची का मुंह और नाक दबाकर क़त्ल कर दिया. इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब मासूम की बच्ची की मां ने ही स्थानीए थाना पहुचकर केस दर्ज करवाया.मृतका की मां ने बेटी की हत्या को लेकर पति के साथ सास राधा देवी और देवर कैलाश राम पर हत्या का आरोप लगाकर भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी पिता, दादी और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है.पिता फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है. वही दादी और चाचा फरार है.

 माँ ने बताया 

इस सन्न कर देने वाले हत्याकांड अपने बच्ची को खोने वाली और अब पति के गिरफ्तार होने के बाद पीडिता हीना कुमारी ने बताया- मेरा पति, सास और देवर जाह्नवी को जन्म के समय से ही किन्नर बता रहे थे. पति ने मासूम बच्ची को किन्नर बताकर पहले भी उसे मारने का प्रयास किया था, लेकिन मैंने किसी तरह अपनी बच्ची को बचा लिया था. हीना ने बताया कि मंगलवार को वो मक्का छीलने बहियार गई थी. इसी बीच उसके पति ब्रह्मदेव कुमार ने सास राधा देवी और देवर कैलाश राम के बहकावे में आकर बच्ची की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी. जब वो घर वापस आई तो उसका पति पैर पकड़ कर कहने लगा कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. वो इस बात का हल्ला न करे. लेकिन मैंने थाना जाकर मामला दर्ज करवा दिया. 

Diarch GO

पुलिस ने बताया

घटना के बाबत भवानीपुर थथानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार घटनास्थल पर रवाना किया गया. पुलिस पार्टी द्वारा वारदात स्थल पर पहुंच मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.  मृतक बच्ची के हत्यारे पिता ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बहुत जल्द अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना की जानकारी पाकर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी भवानीपुर थाना पहुंचकर गिरफ्तार ब्रह्मदेव कुमार से पूछताछ की.