LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

BIHAR CRIME - किसान के अपहरण की कोशिश के आरोप में ग्रामीणों ने की BPRO की पिटाई, गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

BIHAR CRIME - चार गाड़ियों में 20 लोगों को लेकर किसान का अपहरण करने आए बीपीआरओ को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। अधिकारी पर अपहरण और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।

 BIHAR CRIME - किसान के अपहरण की कोशिश के आरोप में ग्रामीणों

PURNIA - किसान के अपहरण की कोशिश करने के आरोप में ग्रामीणों ने बीपीआरओ और उनके साथियों की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उनकी गाड़ियों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने सभी को लेकर थाने पहुंची। जहां पदाधिकारी के खिलाफ अपहरण और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है।

यह पूरा मामला पूर्णिया जिले से जुड़ा है। बुधवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के हांसदा वार्ड रोड के पास अरुण यादव नाम का व्यक्ति घर से 500 मीटर दूर चाणक्यनगर स्थित खेत में अपने मवेशियों की रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान किशनगंज के बीपीआरओ चिरंजीव शर्मा और उनका भाई कुंदन शर्मा रात 9 से 9:30 बजे के बीच चार गाड़ियों में लगभग 20 लोगों के साथ वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने अरुण शर्मा से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। 

अरुण के शोर करने पर जुटे ग्रामीण

इससे पहले की बीपीआरओ के लोग अरुण को ले जाने में सफल होते, शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और उनकी गाड़ियों को घेर लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी में बैठे बीपीआरओ चिरंजीव शर्मा, उनके भाई कुंदन शर्मा, रवि भगत और विवेक कुमार को बाहर निकाला और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बाकी गाड़ियों में बैठे कुछ लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अरूण यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया सदर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और बीपीआरओ चिरंजीव शर्मा, उनके भाई कुंदन शर्मा समेत चारों लोगों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। सभी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपहरण और हत्या की नीयत का केस दर्ज

वहीं इस पूरे मामले में अरूण यादव की पत्नी अर्चना देवी ने स्थानीय सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बीपीआरओ चिरंजीव शर्मा, उनके भाई कुंदन शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, अब तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में यह अपहरण का मामला था या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी।