LATEST NEWS

  • सुपौल में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद: अधिकारियों के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • सुपौल में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद: अधिकारियों के नेतृत्व में

  • प्रतापपुर हत्या मामला: विधायक ई. अजीत कुमार ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- 'शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए'
  • प्रतापपुर हत्या मामला: विधायक ई. अजीत कुमार ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- 'शामिल किसी भी आरोपी

  • Patna police station prisoner escape
  • Patna News: थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी! पुलिस महकमे में हड़कंप

  • जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका के सामने युवक ने कनपटी पर मारी गोली, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत
  • जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका के सामने युवक ने कनपटी पर मारी गोली, पटना ले

  • बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान: 'एनडीए सरकार ने जंगलराज से सुशासन और अब समृद्धि की ओर बढ़ाया प्रदेश'
  • बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान: 'एनडीए सरकार ने जंगलराज से सुशासन और अब समृद्धि

निगरानी की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, पूर्णिया से पटना तक हड़कंप

छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम अधिकारी के आवास और अन्य परिसरों में मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

Vigilance Raids
Vigilance Raids - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया में तैनात भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने छापेमारी शुरू की है। अधिकारी से जुड़े पूर्णिया और पटना के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम अधिकारी के आवास और अन्य परिसरों में मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच

निगरानी विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल टीम की जांच और तलाशी जारी है।

छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निगरानी टीम को किन-किन संपत्तियों और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी मिली है। अधीक्षण अभियंता के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

रंजीत की रिपोर्ट