LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Patna News: थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी! पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना के थाना हाजत से चोरी का आरोपी अमन साहनी शनिवार की रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Patna police station prisoner escape
पटना में थाना हाजत से चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार - फोटो : news 4 nation AI

सुरक्षित राजधानी के दावों के बिच पटना के एक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस के विश्वस्त सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अमन साहनी के रूप में हुई है, जो पटनासिटी  के सबलपुर गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम धर्मवीर साहनी है। आरोपी को चोरी के एक मामले में संलिप्तता के आधार पर पटना पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर धर दबोचा था। 

हाजत से हुआ फरार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से थाना के हाजत में रखा गया था। हालांकि,  शनिवार और रविवार की दरमियानी रात के किसी पहर में मौका पाकर आरोपी अमन साहनी पुलिस को चकमा देते हुए हाजत से फरार होने में कामयाब रहा। रात में ही आरोपी के गायब होने की सूचना मिलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस कर रही संभावित ठिकानों पर छापेमारी

थाना हाजत से आरोपी के भागने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी अमन साहनी के सबलपुर स्थित आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है