LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पूर्णिया में 4 लोगों के ट्रेन से कटकर मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, वंदे भारत की चपेट में आने से हुआ बड़ा हादसा

Vande Bharat
Vande Bharat - फोटो : news4nation

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


गौरतलब है कि पूर्णिया ज़िले में शुक्रवार को पटरी पार करने की कोशिश कर रहे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पूर्णिया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि यह घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर सुबह करीब 4 बजे हुई। 

Diarch GO


उन्होंने कहा, "युवाओं का एक समूह पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। अंधेरा होने और बादल छाए होने के कारण, वे समय पर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए।" उन्होंने बताया कि एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की उम्र 14-18 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे कस्बा प्रखंड के निवासी थे।