LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय में वैल्यू एजुकेशन लैब की हुई शुरुआत, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गणमान्य अतिथियों ने किया शिरकत

Bihar News : पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय में वैल्यू एजुकेशन लैब की शुरुआत की गयी. इस मौके पर कई पूर्ववर्ती छात्र भी शामिल हुए.....पढ़िए आग्गे

Bihar News : पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय में वै
वैल्यू एजुकेशन लैब की शुरुआत- फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा, पूर्णिया ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिहार की पहली वैल्यू एजुकेशन लैब (Val-Ed Initiatives द्वारा) और कोशी-सीमांचल की पहली वर्चुअल रियलिटी लैब (Metabook XR द्वारा) का आज भव्य उद्घाटन किया। यह उपलब्धि विद्यालय की दूरदर्शिता और शैक्षिक नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम का क्रम

सुबह 10:00 बजे वैल्यू एजुकेशन लैब के विशेषज्ञ संकाय का परिचय Val-Ed Initiatives के सीईओ मयंक सोलंकी के साथ कराया गया। इसके बाद 1:00 से 2:00 बजे तक एटीएल, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विभाग और कला से चयनित श्रेष्ठ 9 परियोजनाओं और पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। दोपहर 1:15 बजे फैकल्टी और अतिथियों का भोजन वरिष्ठ कैफेटेरिया में रखा गया। इसके बाद 1:30 से 2:00 बजे तक विद्यालय का भ्रमण हुआ, और 2:00 बजे जूनियर अकादमिक ब्लॉक में वैल्यू एजुकेशन लैब और ईस्ट ब्लॉक में वर्चुअल रियलिटी लैब का उद्घाटन  स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र कृष्णा स्वरूप कार्यपालक अधिकारी, संयम राज जी बीडीओ, वैल्यू एजुकेशन लैब के सीईओ मयंक सोलंकी, मेटाबुक एक्स आर के डायरेक्टर राकेश पांडे जी, स्कूल के डायरेक्टर आर. के. पॉल, संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, प्रधानाचार्य निखिल रंजन, उप प्रधानाचार्य गुरु चरण सिंह, गोपाल झा, रीता मिश्रा, प्रशासन विभाग प्रीति पांडे, जन संपर्क अधिकारी राहुल शांडिल्य तथा अन्य सभी शिक्षकगण की उपस्थिति में हुआ। इस उद्घाटन के बाद रविबंश नारायण मिश्र स्मृति सभागार में औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जहाँ सभी अतिथि का स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस कार्यक्रम में स्वागत गीत, नृत्य, विद्यालय गीत, पुरस्कार वितरण और सभी अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृष्णा स्वरूप, कार्यपालक पदाधिकारी, बिहट नगर परिषद, वीवीआरएस एलुमनाई 2003 चतुर्थ बैच, संयम राज, बीडीओ, जौखिहाट, अररिया, वीवीआरएस एलुमनाई 12वीं बैच, प्रणव कुमार, आईआईटी दिल्ली, वीवीआरएस एलुमनाई 2002 तृतीय बैच,  मयंक सोलंकी, संस्थापक एवं सीईओ, Val-Ed Initiatives, राकेश पांडेय, निदेशक, Metabook XR शामिल रहे। 

सभी अतिथियों के विचार

कृष्णा स्वरूप ने विद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए। मूल्यों और आधुनिक तकनीक का यह संगम विद्यार्थियों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाएगा, वीवीआरएस ने यह साबित कर दिया है कि शिक्षा का असली उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार करना है। वहीँ संयम राज ने बताया की यह पहल ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की खाई को पाटने का कार्य करेगी। वर्चुअल रियलिटी लैब बच्चों को उन स्थानों और प्रयोगों का अनुभव कराएगी, जिन्हें देखना अन्यथा संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि समाज को केवल पढ़े–लिखे लोग नहीं, बल्कि मूल्यवान और नैतिक दृष्टिकोण रखने वाले लोग चाहिए।प्रणव कुमार ने कहा की “मुझे गर्व है कि मैं इस विद्यालय का हिस्सा रहा हूँ और आज अपने विद्यालय में इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी हूँ। जब मैं आईआईटी दिल्ली में पहुँचा, तब मुझे अहसास हुआ कि केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिकता और मूल्यों की समझ भी उतनी ही ज़रूरी है। वैल्यू एजुकेशन लैब बच्चों को जीवन की सच्ची दिशा दिखाएगी और वर्चुअल रियलिटी लैब उन्हें तकनीक के नए संसार से जोड़ेगी। यह संगम आने वाले समय में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और नैतिक दोनों बनाएगा।” मयंक सोलंकी ने कहा की यह भारत में मूल्य–आधारित शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है और यह बिहार का पहला वैल्यू एजुकेशन लैब है। “मूल्यों के बिना शिक्षा अधूरी है। हमारी पहल का उद्देश्य है कि बच्चे केवल अच्छे विद्यार्थी नहीं बल्कि अच्छे इंसान बनें।” राकेश पांडेय ने कहा कि “हमारा उद्देश्य शिक्षा को इमर्सिव, गेमिफाइड और आनंददायक बनाना है। यह वर्चुअल रियलिटी लैब विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ने का एक नया माध्यम बनेगी।”

विद्यालय प्रबंधन के विचार

विद्यालय के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि “यह दोनों प्रयोगशालाएँ बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में विद्यालय की दूरदर्शिता को दर्शाती हैं। शिक्षा का लक्ष्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है।” प्रधानाचार्य निखिल रंजन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह प्रयोगशालाएँ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएँगी और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेंगी। समारोह के अंत में विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आर. के. पॉल ने सभी अतिथियों, Val-Ed Initiatives और Metabook XR की टीम, ट्रस्टी मंडल, प्राचार्य, उप–प्राचार्य, सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं, हाउसमास्टर्स, छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, गाइड्स, पीटीआई, स्कूल बैंड, मेस स्टाफ, मेंटेनेंस टीम और समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन विद्यालय के लिए ऐतिहासिक है और इस पहल से शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे। आज का यह दिन विद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया, जिसने साबित कर दिया कि विद्या विहार आवासीय विद्यालय शिक्षा में नवाचार और मूल्यों के संगम की दिशा में एक अग्रणीसंस्थाहै।

NSIT
Nsmch