LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar news:नशे के खिलाफ ‘प्रहार’, पूर्णिया पुलिस की सड़कों पर अनोखी जंग, एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाली कमान

पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया गया....

SP Sweety Sehrawat
नशे के खिलाफ ‘प्रहार- फोटो : reporter

Bihar news:  पूर्णिया पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसने शहर की सड़कों पर एक नई चेतना की लहर पैदा कर दी। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति न केवल आगाह किया, बल्कि युवाओं के दिल में एक चेतावनी भी छोड़ दी।

Diarch GO

कार्यक्रम की शुरुआत एसपी कार्यालय से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर की गई। यह फेरी शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुज़री और हर चौक-चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “नशा जीवन नहीं, मौत की ओर ले जाता है।” पूर्णिया पुलिस ने इस रैली को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक मिशन का रूप दिया है।

NSIT
Nsmch

एसपी स्वीटी सहरावत ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान को शहर के हर कोने और हर स्कूल तक पहुंचाया जाएगा। डॉक्टरों की टीम भी इस मुहिम में शामिल होगी जो वैज्ञानिक रूप से बताएगी कि ड्रग्स किस तरह शरीर, मस्तिष्क और समाज को खोखला कर देता है।

पुलिसकर्मियों ने लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर जागरूक करने की जिम्मेदारी ली है। नुक्कड़ नाटकों में दिखाया गया कि नशे की लत कैसे एक उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में बदल देती है।

पूर्णिया पुलिस का यह प्रयास दिखाता है कि अब नशा के खिलाफ जंग केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को चेताने की लड़ाई भी है। ऑपरेशन प्रहार एक आवाज़ है – ज़िंदगी बचाओ, नशे से दूर रहो!

रिपोर्ट- अंकित कुमार