LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnia Airport: ट्रेन नहीं, अब हवाई जहाज से उड़ान भरेंगे पूर्णिया के लोग, 26 अगस्त से शुरू होगी टिकट बुकिंग, सितंबर में आसमान छुएंगे सपने

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। पप्पू यादव ने बताया कि 26 अगस्त से इंडिगो एयरलाइंस की तीन रूट्स के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Purnia Airport
पूर्णिया एयरपोर्ट से 26 अगस्त से शुरू होगी टिकट बुकिंग!- फोटो : social Media

Purnia Airport: बिहारवासियों के लिए राहत और गर्व की खबर सामने आई है। पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को एयरपोर्ट का दौरा किया और खुद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी लेटलतीफी पर नाराज़गी जताई, लेकिन साथ ही "पूर्णिया की उड़ान" को लेकर उत्साह भी ज़ाहिर किया।

पप्पू यादव ने बताया कि 26 अगस्त से इंडिगो एयरलाइंस की तीन रूट्स के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी और सितंबर में हर हाल में पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरना शुरू कर देगा।सांसद ने इसे पूर्णिया की जनता की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह विकास उस जन-आंदोलन का परिणाम है जो विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हवाईअड्डा नहीं, बल्कि सपनों का आसमान से जुड़ना है।

पप्पू यादव ने एयरपोर्ट की घेराबंदी और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी में हो रही देरी को लेकर बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मांग की कि एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण और कनेक्टिविटी कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि फ्लाइट संचालन में कोई बाधा न आए।

उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर दिया है, और अब राज्य सरकार को सिर्फ सहयोग देना है, ताकि पूर्णिया हवाई सेवा समय पर शुरू हो सके।

NSIT
Nsmch

हालांकि रूट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, मगर सूत्रों के मुताबिक पहली उड़ानें पटना, दिल्ली, और कोलकाता के लिए हो सकती हैं।