LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar accident - दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, हादसे में तीन युवकों ने गंवाई जान, परिजनों में हड़कंप

Bihar accident - दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

Bihar accident - दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, हादस
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत- फोटो : अंकित झा

Purnia - पूर्णिया के कृत्यानंद नगर थाना के श्री नगर रोड में बाइक सवार तीन युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । मृतकों की पहचान अररिया जिले के बोसी थाना क्षेत्र के फरकिया निवासी शहाबुद्दीन उर्फ मोदी (25), रंजीत रजक (24) और मोहम्मद नजाम (60) के रूप में हुई है। 

बताया गया कि शहाबुद्दीन आंख का इलाज कराने के लिए पूर्णिया आ रहा था, जबकि रंजीत और नजाम पूर्णिया से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । 

सभी को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच लाया गया जहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। कुछ परिजनों का कहना था कि सड़क हादसे में घायल  व्यक्ति को मृत समझ कर पोस्टमार्टम भेजा गया वह जिंदा था लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है।

 आखिरकार चिकित्सकों के समझाने पर उसे मृत्यु घोषित किया गया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई । घटना के बाबत स्थानीय प्रमुख शाहनवाज आलम ने बताया की इस दर्दनाक हादसा मैं तीन लोगों की मौत हो गई है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अंकित कुमार झा