LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : मोबाइल देने से इंकार करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बदमाशों को मोबाइल नहीं देना किराना दूकानदार को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर गोली चला दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मोबाइल देने से इंकार करने पर बदमाशों ने क
किराना दूकानदार को मारी गोली - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला में एक किराना दुकानदार को हथियार से लैस बदमाश ने गोली मार दी। बताया जा रहा है की बदमाश युवक से उसका मोबाइल मांग रहे थे, जिसे देने से इनकार करने पर बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाल गोली चला दी। गोली युवक के पैर में जा लगी है। वहीं वारदात के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटता देख बदमाश मौके से भाग निकला। फायरिंग में जख्मी किराना दुकानदार को स्थानीय और परिजनों की मदद से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है, जहां गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ मौके पर एक खोखा भी मिला है। पुलिस बदमाश की धर पकड़ में छापेमारी कर रही है। किराना दुकानदार की पहचान शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग बिहार मरंगा वार्ड 9 निवासी सूर्यकांत दास के बेटे जीवन कुमार दास 27 के रूप में हुई है। जीवन दास मरंगा के सत्संग मंदिर के पास किराना दुकान चलाते हैं। जबकि फायरिंग करने वाला युवक सत्संग बिहार मरंगा वार्ड 9 के ही रहने वाले उत्तम दास का 32 साल का साला है। 

घटना की जानकारी देते हुए फायरिंग में जख्मी जीवन कुमार दास ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके साथ 45 हजार का साइबर फ्रॉड हुआ था। कंप्लेन रजिस्टर कराने में उनके दोस्त दीपक ने उनकी मदद की थी। वे सत्संग मंदिर स्थित किराना दुकान बंद कर इसी साइबर फ्रॉड से जुड़े पुलिस कंप्लेन के कागजात लेने उसके घर सत्संग बिहार जा रहे थे, कि तभी दुकान से 600 मीटर दूर मुसहरी टोल के पास बदमाश आ धक्के। बदमाश ने उन्हें रोकते हुए उनसे उनका मोबाइल मांगा। 

इस पर उन्होंने मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने कमर से पिस्टल निकालकर उसके ऊपर तान दिया। इससे डरकर वे अपना मोबाइल पॉकेट से निकालकर देने लगे, मगर इससे पहले ही बदमाश ने उनके ऊपर गोली चला दी। ये गोली उनके पैर में जा लगी।  जबकि गोली लगते ही वे  खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद उन्होंने किसी तरह घर वालों को फोन लगाया और घटना की सूचना दी।  इधर घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायल और चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट