LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : हवाई फायरिंग करने से मना करने पर भड़के बदमाश, अधेड़ पर चलाई गोली, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल

Bihar Crime News : पूर्णिया में बदमाशों को हवाई फायरिंग करने से मना करना अधेड़ को महंगा पड़ गया. अधेढ़ पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : हवाई फायरिंग करने से मना करने पर भड़के बदम
अधेड़ को मारी गोली - फोटो : ANKIT

PURNEA : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपारा रुईगोला में मामूली विवाद में बदमाशों ने एक अधेड़ के ऊपर गोली चला दी। बदमाश इलाके में दहशत पैदा करने के लिए आसमानी फायरिंग कर रहे थे। ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की। उन्होंने इसी का विरोध करते हुए आपत्ति जताई थी, जिससे बौखलाए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ दो राउंड गोली फायर कर दी। फायरिंग में जख्मी अधेड़ को स्थानीय और परिजनों की मदद से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज जारी है। इधर फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भी जुटता देख बदमाश भागने लगे। भागने के क्रम में इनमें से दो बदमाशों को लोगों ने धर दबोचा और पेड़ से बांधकर उन्हें बुरी तरह पीटा। हालांकि फायरिंग का मुख्य आरोपी भीड़ के बीच से बचकर भाग निकला। 

घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना के पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए हैं  पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर हालात पर काबू पाने में जुट गई है। बदमाशों की धर पकड़ में पुलिस की छापेमारी जारी है। घटना की जानकारी देते हुए अधेड़ मुन्ना उरांव ने बताया कि तीन बदमाश उनके इलाके में दहशत पैदा करने की मंशा से उनके घर के आसपास गोली चला रहे थे। उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की थी। उन्होंने इसी का विरोध किया और आपत्ति जताई थी, जिससे बौखलाए बदमाश ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ दो राउंड गोली चला दी। इनमें से गोली उनके सीने को चीरती हुई बाहर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके पैर में जा लगी। लोगों की भीड़ जुटता देख बदमाश मौके से भागने लगे। भागने के क्रम में इनमें से दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को घटना की सूचना दे दी। 

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल और सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पुलिस ने लोगों की भीड़ से निकाला और फिर उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ रखा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट