LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: पूर्णिया में तनाव, भाकपा माले का थाना घेराव,पुलिस से तीखी नोकझोंक

Bihar News:भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया।

Tension in Purnia
भाकपा माले का थाना घेराव- फोटो : reporter

Bihar News:पूर्णिया के श्रीनगर थाना में आज उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया जब भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और भाकपा माले नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

पूरा मामला एक जमीन विवाद से जुड़ी प्राथमिकी से जुड़ा है। जमीन मालिक श्रवण कुमार झा का आरोप है कि उन्होंने एक जमीन खरीदी थी और जब वह उसे नापने गए, तो थाना प्रभारी दीपक कुमार ने दूसरे पक्ष से मिलकर उन पर तेरह नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।

Diarch GO

भाकपा माले नेता मुख्तार अहमद ने थाना प्रभारी दीपक कुमार पर भ्रष्ट होने और पैसा लेकर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे आज इसी के विरोध में थाना का घेराव करने आए हैं और एसपी से थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा उनके नाम केस से हटाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, थाना प्रभारी दीपक कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये लोग आज बाहरी लोगों को बुलाकर तीर-धनुष के साथ जबरन थाना के पास आकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अवैध है। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के केशव कुमार मंडल ने थाना में आवेदन देकर इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज ये लोग तीर-धनुष के साथ थाना पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार