LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics: हो गया तय! तेजस्वी यादव ने खुद को घोषित किया सीएम उम्मीदवार, मुंह ताकते रह गए राहुल गांधी

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम फेस कौन होगा इसको लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेता सीएम फेस को लेकर बयान देने से बचते हैं इसी बीत राहुल के सामने तेजस्वी यादव ने खुद को सीएम...

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav declared himself as CM candidate- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष में टकराव जारी है। विपक्ष इस वक्त वोटर अधिकार यात्रा पर था। बीते दिन वोटर अधिकार यात्रा का आखिरी दिन था। वहीं 1 सितंबर को पटना में भव्य रोड शो के साथ इसका समापन होगा। इसी बीच तेजस्वी यादव के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं राहुल गांधी अब तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अब महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म होता दिख रहा है। 

राहुल गांधी अब भी चुप 

बता दें कि, शनिवार को आरा में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’की रैली में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंच से खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह घोषणा ऐसे समय पर हुई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस सवाल से बचते रहे हैं कि बिहार में महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा 14वें दिन आरा पहुंची। रैली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

तेजस्वी होंगे महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार

इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इसे “कॉपीकैट सरकार” करार दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी आगे-आगे, सरकार पीछे-पीछे। बताइए आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजिनल? भीड़ से मिले जवाब पर उन्होंने खुद को 'असली सीएम' करार दिया। तेजस्वी ने कहा कि उनके द्वारा रोजगार, डोमिसाइल और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे मुद्दों को उठाने के बाद सरकार ने उन्हीं योजनाओं की नकल की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनके वादे “कागज के हवाई जहाज” की तरह हैं, जो हवा में उड़ते हैं लेकिन जमीन पर नहीं टिकते।

चुनाव आयोग बना जुगाड़ आयोग

इस मौके पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग अब ‘जुगाड़ आयोग’ बन गया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर तेजस्वी यादव सत्ता में आए तो बेरोजगारों का पलायन रुकेगा और भाजपा का पलायन शुरू होगा। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा पर चुनाव चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की, लेकिन बिहार का चुनाव वह चोरी नहीं कर पाएगी। हालांकि, उन्होंने तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने से परहेज किया।

NSIT
Nsmch

1 सितंबर को पटना में दिखाएंगे ताकत 

तेजस्वी की इस घोषणा पर जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि शादी ही नहीं हुई और आप लोग सुहागरात की बात कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता अभी लोगों को वोट का अधिकार दिलाना है। मालूम हो कि महागठबंधन की यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी, जहां से इसके अगले चरण की रणनीति तय होने की संभावना है।