LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Tej Pratap Yadav: जब फैमिली ने किया दरकिनार तो पप्पू यादव ने दिया तेज प्रताप का साथ! लालू परिवार को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। पप्पू यादव ने तेज प्रताप के प्रेम को ईमानदारी बताया और लालू परिवार से सच्चाई स्वीकारने की अपील की।

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप को मिला पप्पू यादव का साथ- फोटो : SOCIAL MEDIA

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव की ओर से सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ 12 वर्षों के प्रेम संबंध को सार्वजनिक करने के बाद, राजद प्रमुख लालू यादव ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।साथ ही, पारिवारिक रूप से भी उनसे दूरी बना ली गई।

पप्पू यादव का खुला समर्थन: "तेज प्रताप ने झूठ नहीं बोला"

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में खुलकर तेज प्रताप यादव का समर्थन किया। उन्होंने मीडिया से कहा तेज प्रताप ने अपने प्रेम को नहीं छिपाया, बल्कि ईमानदारी से स्वीकार किया है। यह साहस है, न कि गुनाह। उनका स्पष्ट संदेश था कि समाज और राजनीति को सच्चाई के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उसे दंडित करना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने न कोई अपराध किया, न ही पारिवारिक धोखा, बल्कि सत्य स्वीकारने का साहस दिखाया।

Diarch GO

लालू यादव पर कटाक्ष

पप्पू यादव ने लालू यादव के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा हो सकती है, लेकिन तेज प्रताप का प्रेम कोई पाप नहीं है। उन्होंने यह भी कहा राजद के ही कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप हैं, फिर भी वे पार्टी में बने हुए हैं। लेकिन तेज प्रताप ने तो एक प्रेम संबंध को वैध रूप में सामने रखा है। इस पर उन्हें बाहर कर देना एक अतिवादी प्रतिक्रिया है।