LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: पूर्णिया में डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत हो गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। डाटा ऑपरेटर का शव सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला है।

डाटा ऑपरेटर
डाटा ऑपरेटर ने की खुदकुशी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत हो गई है। डाटा ऑपरेटर का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दरअसल, पूरा मामला जिले के सरसी थाना परिसर के पास स्थित कोसी कॉलोनी का है। जहां सरकारी क्वार्टर में शनिवार की शाम डाटा ऑपरेटर ललित कुमार दास का शव फंदे से झूलता मिला। ललित कुमार सरसी थाना में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर तैनात थे और जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भाटेली वार्ड संख्या 2 के निवासी थे।

डाटा ऑपरेटर ने की खुदकुशी 

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इस घटना को आत्महत्या न मानते हुए हत्या करार दिया। मृतक के भाई लाल बहादुर दास ने आरोप लगाया कि ललित की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी अपने भाई से फोन पर बातचीत हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रहा था। परिजनों का यह भी कहना है कि ललित पर थाने की ओर से कार्यभार को लेकर अत्यधिक दबाव था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजन इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Diarch GO

परिजनों का आरोप 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को ललित ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। शाम को जब उसकी स्कूटी थाने के पास खड़ी मिली और फोन पर संपर्क नहीं हो सका तो पुलिसकर्मी उसके सरकारी आवास पहुंचे। दरवाजा खोलने पर ललित का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना पर बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस 

ललित कुमार पहले भवानीपुर थाना में कार्यरत थे और करीब दो वर्षों से सरसी थाना में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर नियुक्त थे। घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट